मेट गाला में इस अंदाज में नजर आए प्रियंका, निक

PHOTOS: मेट गाला में अनोखे अंदाज में नजर आए प्रियंका, निक जोनस

अमेरिकी गायक और अभिनेता निक जोनस और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शादीशुदा जोड़े के रूप में अनोखे अंदाज में मेट गाला-2019 पहुंचे। दोनों के लुक ने लोगों का बरबस ही ध्यान खींच लिया। शादीशुदा जोड़े के रूप में निक (26) और प्रियंका (36) का यह मेट गाला रहा। दोनों सोमवार रात को इस गाला में शामिल हुए। इस बार इवेंट का थीम 'कैम्प : नोट्स ऑन फैशन' था। पिंक कार्पेट पर प्रियंका तड़क-भड़क के साथ अनोखे अंदाज में दिखीं। उन्होंने रंग-बिंरगे फेदर और रफल्स वाला सिल्वर रंग का हाई-लेग स्प्लिट कस्टम-मेड डियोर गाउन पहन रखा था। साथ ही कंधे पर केप डाल रखा था और अपने बिग हेयरस्टाइल के साथ क्राउन लगा रखा था। उनके परिधान में सिल्वर क्रिस-क्रॉस के साथ शीयर टॉप शामिल रहा।

 
 
Don't Miss