शादी के बाद मुंबई लौटे दीपिका-रणवीर

शादी के बाद मुंबई लौटे दीपिका-रणवीर, देखें PHOTOS

इटली के लेक कोमा में शादी रचाने के बाद बॉलीवुड का नवविवाहित जोड़ा रविवार सुबह छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचा, जहां कैमरे के सामने दोनों हंसते-खिलखिलाते नजर आए। दोनों ने प्रशंसकों का हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया। हवाईअड्डे पर कई प्रशंसक उनकी एक झलक पाने का इंतजार कर रहे थे। दीपिका जहां लाल बनारसी दुपट्टे में लिपटी थीं और उनके माथे पर सिंदूर, हाथ में मेहंदी और पारंपरिक लाल 'चूड़ा' था, वहीं रणवीर कुर्ता-पाजामा के साथ गुलाबी रंग की नेहरू जैकेट में दिखे।

 
 
Don't Miss