राहुल गांधी को 46वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं

Photos: राहुल गांधी को 46वें जन्मदिन पर दी गयी शुभकामनाएं

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहंल गांधी के 46वें जन्मदिन पर रविवार को उन्हें पार्टी के कार्यकर्ताओं और विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं. राहुल को पहले बधाई देने वालों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल है. सुबह मोदी ने ट्विटर पर राहुल के नाम संदेश जारी कर कहा, ‘‘कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. ईश्वर उन्हें दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन प्रदान करे.’’राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल, पी. चिदंबरम, शीला दीक्षित, मोतीलाल वोरा और आनन्द शर्मा सहित वरिष्ठ नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने 12 तुगलक लेन स्थित गांधी के निवास पर जाकर उन्हें बधाई दी.दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन और सैकड़ों पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय जाकर गांधी को बधाई दी.

 
 
Don't Miss