- पहला पन्ना
- राष्ट्रीय
- सरबजीत रह गईं बस यादें..
सरबजीत के पंजाब में उनके पैतृक गांव भिखीविंड में पूरे राजकीय सम्मान के साथ शुक्रवार को उन्हें अंतिम विदाई दी गई. अंतिम संस्कार के समय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री परनीत कौर के अलावा बड़ी संख्या में गण्यमान्य लोग मौजूद थे. भिखीविंड और आसपास के इलाकों से हजारों की संख्या में लोग सरबजीत के अंतिम संस्कार के समय श्मशान में मौजूद रहे. नम आंखों से सरबजीत की बहन दलबीर ने उन्हें मुखाग्नि दी. उनको मुखाग्नि देने में पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने मदद की. उस वक्त वहां मौजूद सबकी आंखें नम हो गई. इससे पहले, शुक्रवार की दोपहर गम और गुस्से के बीच हजारों लोगों की मौजूदगी में सरबीजत की भिखीविंड में अंतिम यात्रा भी निकली. भीड़ इतनी थी कि सुरक्षा के तमाम उपाय कम पड़ गए.