सिंहस्थ: ...जब आधी रात को रामघाट पहुंचे शिवराज

सिंहस्थ: व्यवस्थाओं का जायजा लेने आधी रात को रामघाट पहुंचे शिवराज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरूवार शाम उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ में मची तबाही के बाद व्यवस्थाओं का एक बार फिर आकस्मिक जायजा लेने शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात क्षिप्रा नदी के किनारे रामघाट पहुंचे. आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री चौहान ने शुक्रवार की आधी रात होमगार्ड की नाव से आकस्मिक रूप से रामघाट का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर श्रद्धालु भी हतप्रभ रह गए. मुख्यमंत्री ने भी पर्व स्नान में आये देश के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों का अभिवादन किया.

 
 
Don't Miss