शिवराज ने किए महाकाल के दर्शन, यज्ञ में दी आहुति

मुख्यमंत्री शिवराज ने किए महाकालेश्वर के दर्शन, यज्ञ में दी आहुति

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर सिंहस्थ के सफल आयोजन और लोक मंगल कामना के लिये चल रहे यज्ञ में आहुति डाली. चौहान बुधवार को यहां पहुंचे. यहां सिंहस्थ के लिये चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण और लोकार्पण के बीच महाकालेश्वर मंदिर पहुंच कर दर्शन किये और सिंहस्थ के सफल आयोजन और लोक मंगल कामना के लिये मंदिर में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति और केन्द्रीय सिंहस्थ समिति द्वारा पिछले माह 22 फरवरी से 3 मार्च तक किये जा रहे यज्ञ में आहुति डाली.

 
 
Don't Miss