Pics: Happy Birthday प्रियंका गांधी

 Happy Birthday प्रियंका गांधी, 12 जनवरी को प्रियंका का जन्मदिन है

सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी का 12 जनवरी को जन्मदिन है. प्रियंका का जन्म 12 जनवरी को 1972 में हुआ था. 12 जनवरी 1972 को जन्मी प्रियंका ने शुरूआती शिक्षा दिल्ली के माडर्न स्कूल कॉन्वेंट ऑफ जीसस एण्ड मैरी से प्राप्त की और वह दिल्ली विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान विषय की स्नातक हैं. प्रियंका गांधी राजनीति में सक्रिय नहीं हैं लेकिन उनको राजनीति में लाने के प्रयास कई बार हो चुके हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रियंका से पार्टी में सक्रिय होने की पुरजोर मांग करते रहे हैं, लेकिन प्रियंका राजनीति में आने की बात को हर बार नकारती हुई यही कहती हैं कि पार्टी और राजनीति से बड़ी जनता होती है और मैं जनता की सेवा बिना पार्टी में सक्रिय हुए या बिना चुनाव लड़े भी कर सकती हूं.

 
 
Don't Miss