प्रतिबंधों-हड़ताल से कश्मीर में जनजीवन अस्त व्यस्त

PICS: प्रतिबंधों और हड़ताल से कश्मीर में जनजीवन अस्त व्यस्त

कश्मीर में हिजबुल आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद हुई घातक हिंसा के मद्देनजर कर्फ्यू जैसे प्रतिबंधों और अलगाववादियों द्वारा प्रायोजित हड़ताल के कारण गुरुवार को लगातार छठे दिन जनजीवन अस्त व्यस्त रहा. श्रीनगर के कुछ हिस्सों, उत्तरी कश्मीर के कुछ इलाकों और दक्षिणी कश्मीर के चार जिलों में लोगों के आवागमन पर शनिवार सुबह लगाए गए प्रतिबंध गुरुवार को भी लागू रहे. अधिकारियों ने कहा कि घाटी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंध लगाए गए हैं. इस बीच, अलगाववादी समूहों द्वारा आहूत हड़ताल से घाटी में जनजीवन भी प्रभावित हुआ. अलगाववादी समूहों ने घाटी में हाल में हुई हिंसा के बाद हड़ताल की अवधि शुक्रवार (15 जुलाई) तक के लिए बढ़ा दी.

 
 
Don't Miss