Pics: पाक अधिकारियों ने ली सनाउल्लाह की खैर- खबर

Pics: सनाउल्लाह की हालत नाजुक, पाक अधिकारियों ने ली खैर- खबर

पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारियों ने जम्मू की जेल में हमले का शिकार बने पाकिस्तानी कैदी सनाउल्ला को देखकर खैर-खबर ली है. विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारियों ने चंडीगढ़ के अस्पताल में तड़के साढ़े तीन बजे घायल कैदी सनाउल्ला को देखा. उन्होंने उसका इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी मुलाकात की.’’ भारत ने शुक्रवार रात पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारियों को घायल कैदी तक राजनयिक पहुंच की अनुमति प्रदान कर दी थी. आपको बता दें कि जम्मू के कोट बलवाल जेल में हुए हमले में गंभीर रूप से घायल हुए पाक कैदी को चंड़ीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह को बेहतर उपचार के लिए शुक्रवार शाम उच्च चिकित्सा सुविधा से लैस चंडीगढ़ के चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधान स्नातकोत्तर संस्थान (पीजीआईएमईआर) में भर्ती कराया गया है.

 
 
Don't Miss