ठंड में गर्मी का एहसास

PICS: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से राहत, कश्मीर घाटी में पारा और लुढ़का

उत्तर भारत के अधिकांश भागों में चमकदार धूप निकली और तापमान सामान्य से अधिक रहा जबकि कश्मीर घाटी में पारा और लुढ़क जाने से ठंड की शिद्दत और बढ़ गई. देश के उत्तरी भागों में तापमान में बढ़ोतरी होने से पिछले दो सप्ताह से ठिठुर रहे लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली. दिल्ली में अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस मौसम में औसत से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है. न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बुधवार को सुबह बादल और हल्का कोहरा छाए रहने की आशंका जताया है. पंजाब और हरियाणा में भी तापमान में सुधार देखने को मिला. चंडीगढ़ का तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

 
 
Don't Miss