चक्रवात निसर्ग की महाराष्ट्र में दस्तक, तेज हवा के साथ भारी बारिश

चक्रवात निसर्ग की महाराष्ट्र में दस्तक, तेज हवा के साथ भारी बारिश

तेज तूफान की वजह से जगह-जगह पेड़ उखड़ गए और पूरे कोंकण क्षेत्र में लोगों के घरों की छतें भी हवा में उड़ती नजर आईं। वहीं मुंबई और ठाणे में गिरे पेड़ों के नीचे कई वाहन दब गए। दक्षिण मुंबई के कोलाबा, चर्चगेट और ठाणे में बड़े और छोटे पेड़ जड़ से उखड़ गए। इसके अलावा शहर के पश्चिमी तट पर गेटवे ऑफ इंडिया, भाऊचा धक्का और गिरगांव चौपाटी, दादर, जुहू, वर्सोवा, मड, मार्वे, गोराई जैसे लोकप्रिय समुद्र तटों पर ऊंची लहरों ने तबाही मचाई।

 
 
Don't Miss