चक्रवात निसर्ग की महाराष्ट्र में दस्तक, तेज हवा के साथ भारी बारिश

चक्रवात निसर्ग की महाराष्ट्र में दस्तक, तेज हवा के साथ भारी बारिश

चक्रवात निसर्ग ने 72 घंटों के इंतजार के बाद महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के श्रीवर्धन-दिवे आगार में एक प्रचंड दस्तक दी, जिसके साथ ही महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में अफरातफरी मच गई। रत्नागिरी की कलेक्टर निधि चौधरी ने एक बयान में कहा, तूफान की आंख (केंद्र बिंदु) लगभग 60 किमी दूर है। इसने रायगढ़ जिले में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दस्तक दी है। अब यह उरण की ओर आगे बढ़ रहा है। उरण, रायगढ़ के उत्तरी हिस्से में है, जो दक्षिण-मध्य मुंबई से मुश्किल से दो किलोमीटर की दूरी पर है। यहां गगनचुंबी इमारतों के साथ ही झुग्गियां भी हैं और यह इलाका चक्रवात के कारण जोखिम की स्थिति में है।

 
 
Don't Miss