Photos: महिलाओं की महफिल में मोदी

Photos: नरेन्द्र मोदी की नजर में महिलाएं

सशक्तिकरण पर जोर देते हुए सोमवार को कहा कि देश की आर्थिक वृद्धि में महिलाओं की भागीदारी काफी अहम् हो सकती है. मोदी सोमवार को दिल्ली वाणिज्य एवं उद्योग मंडल फिक्की के महिला संगठन 'फिक्की लेड़ीज आरगनाईजेशन एफएलओ' की 29वीं सालाना बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने गुजरात के विकास में महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यदि महिलाओं को बेहतर माहौल और सशक्त बनाया जाता है तो वह देश की आर्थिक वृद्धि बढ़ाने में भी अहम् भूमिका निभा सकतीं हैं. उन्होंने कहा कि निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं को महत्वपूर्ण भूमिका दी जानी चाहिए. इससे देश की आर्थिक वृद्धि तेज करने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में महिलायें दोगुना काम करती हैं. डेयरी पशुपालन उद्योग में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है.

 
 
Don't Miss