सिंहस्थ: श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

PICS: सिंहस्थ: शुरूआती सात घंटे में लगभग 10 लाख ने किया स्नान, दिग्विजय ने भी लगाई डुबकी

मध्यप्रदेश के उज्जैन में गुरूवार को हनुमान जयंती पर ब्रममुहूर्त से शुरू हुए सिंहस्थ कुंभ के दौरान शुरूआती सात घंटे में ही लगभग दस लाख लोग पवित्र क्षिप्रा नदी में स्नान कर चुके हैं. क्षिप्रा नदी के तट पर महाकाल की नगरी उज्जैन में सुबह पांच बजे से दत्त अखाडा क्षेत्रों में शैव संप्रदाय के नागा साधुओं के एकत्रित होने का क्रम शुरू हो गया था. सबसे पहले नागा साधुओं ने क्षिप्रा में डुबकियां लगायीं. इसके बाद जूना अखाडा के पीठाधीश स्वामी अवधेशानंद महाराज ने परंपरा के अनुरूप मंत्रोच्चारण के साथ डुबकी लगायी. इस दौरान सिंहस्थ के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह के अलावा वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे. कांग्रेस के राष्ट्रीस महासचिव और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी सिंहस्थ के पहले दिन क्षिप्रा नदी में डुबकी लगाई. उन्होंने सुबह लगभग साढे आठ बजे नदी में सिंहस्थ स्नान किया.

 
 
Don't Miss