देखें, पानी-पानी मुंबई

महाराष्ट्र में मानसून की दस्तक, मुंबई में ट्रेन, यातायात प्रभावित

मॉनसून की पहली बारिश ने बुधवार को महाराष्ट्र और मुंबई में पूरे जोश के साथ दस्तक दी, जिससे स्थानीय ट्रेनों और सड़क यातायात पर असर पड़ा और देश की वाणिज्यिक राजधानी के निचले इलाकों में पानी भर गया। अधिकारियों ने यहां इसकी जानकारी दी। मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ के बड़े हिस्से में भारी बारिश हुई, कई निचले इलाकों में पानी भर गया। शहर बमुश्किल एक सप्ताह पहले की चक्रवात तूफान तौकते से प्रभावित हुआ था। मुंबई और उपनगरों में कई सड़कों पर पानी भर गया, मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे उपनगरीय सेवाएं मेनलाइन और हार्बर लाइनों पर प्रभावित हुईं। (मुंबई के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। तस्वीरें सायन क्षेत्र से हैं।)

 
 
Don't Miss