Monsoon: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक आफत में बदली बारिश, जन-जीवन हुआ अस्त-व्यस्त

आफत में बदली बारिश, जन-जीवन हुआ अस्त-व्यस्त

उत्तर भारत के कई हिस्सों में रविवार को मूसलाधार बारिश हुई और भूस्खलन एवं वर्षा जनित विभिन्न घटनाओं में कई लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में यमुना सहित देश के उत्तरी क्षेत्र में कई नदियां उफान पर हैं। कई शहरों और कस्बों में सड़कें तथा आवासीय क्षेत्र घुटनों तक पानी में डूब गए और रिकॉर्ड बारिश के चलते निकाय व्यवस्था पंगु नजर आई। अचानक आई बाढ़ से पर्वतीय इलाकों में सड़कें बह गईं। राष्ट्रीय राजधानी में 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। दिल्ली में अधिकारियों ने यमुना के बढते जल स्तर को लेकर चेतावनी दी है।

 
 
Don't Miss