कश्मीर घाटी में तापमान गिरा

Photos: कश्मीर घाटी के अधिकतर भागों में तापमान गिरा

कश्मीर घाटी के अधिकतर भागों में तापमान गिरा है, जबकि सीमावर्ती लद्दाख क्षेत्र के लेह कस्बे में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस बढ़कर शून्य से नीचे 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने श्रीनगर में बताया कि जम्मू एवं कश्मीर में कारगिल सबसे अधिक ठंडा स्थान रहा. हालांकि, वहां पर भी रात का तापमान पिछली रात के मुकाबले बढ़कर शून्य से नीचे 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा. पिछली रात को कारगिल में तापमान शून्य से नीचे 12.4 डिग्री सेल्सियस था. उन्होंने कहा कि घाटी के पहलगाम एवं काजीगुंड में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई, जबकि अन्य स्थानों में पारे में कमी आई. अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात को वहां पर तापमान शून्य से नीचे 2.9 डिग्री सेल्सियस था. प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान पिछली रात के मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर शून्य से नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि काजीगुंड में न्यूनतम पारा शून्य से नीचे 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

 
 
Don't Miss