- पहला पन्ना
- राष्ट्रीय
- ऐतिहासिक मंदिरों वाला मलूटी गांव

हेरिटेज पर काम कर रही संस्था ग्लोबल हेरिटेज फंड ने साल 2010 में मलूटी के मंदिरों को दुनिया के 12 सर्वाधिक लुप्तप्राय धरोहरों की सूची में शामिल किया था। लगभग ढाई से तीन सौ साल पहले यहां बनाए गए 108 मंदिरों में से अब मात्र 72 बचे हैं। तालाब भी घटकर 65 रह गए हैं। रखरखाव की कमी और वक्तकी मार के चलते कई बेशकीमती धरोहर नष्ट हो गए। हाल के वर्षों में मलूटी के इन धरोहरों पर सरकार के अलावा गैर सरकारी स्तर पर कई शोध हुए हैं और इनकी जानकारी दूर-दूर तक फैल रही है तो यहां कई राज्यों के सैलानियों की आमदरफ्त बढ़ी है। झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों से अच्छी संख्या में लोग यहां रोज पहुंचते हैं।
Don't Miss