दिल्ली समेत कई राज्यों में लू जैसी स्थिति

PICS : दिल्ली समेत भारत के कई राज्यों में लू जैसी स्थिति, महाराष्ट्र के भीरा में 46.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज

नयी दिल्ली समेत भारत के कई राज्यों में लू जैसी स्थिति पैदा हो गई है. महाराष्ट्र के रायगढ़ जिला के भीरा गांव में असामान्य बढ़त के साथ तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि देश के कई हिस्से तपती गर्मी की चपेट में रहे. महाराष्ट्र के अकोला में 44.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, राजस्थान के बाड़मेर में 43.4 डिग्री सेल्सियस जबकि हरियाणा के नारनौल में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. पंजाब के लुधियाना में सामान्य से सात डिग्री अधिक यानी 36.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. उत्तर प्रदेश के वाराणसी, इलाहाबाद, हमीरपुर और आगरा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार कर राजधानी दिल्ली में गुरुवार को साल की अब तक की सबसे गर्म सुबह रही. बीते एक हफ्ते से सुबह का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री को पार कर रहा है.

 
 
Don't Miss