'भाजपा के झंडे में लिपटे मेरी अर्थी'

भाजपा में विलय के बाद फफक कर रोये कल्याण

कभी भाजपा के दिग्गज नेताओं में शुमार रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने सोमवार को अपनी पार्टी जनक्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) का भाजपा में विधिवत विलय कर दिया. मगर तकनीकी कारणों से वे स्वयं पार्टी में शामिल नहीं हुए. राजधानी में गोमती किनारे स्थित झूलेलाल मैदान में भाजपा की तरफ से आयोजित 'अटल शंखनाद’ रैली में जनक्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) के भाजपा में विलय की घेषणा कल्याण के पुत्र एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने की. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी सहित प्रदेश के सभी राष्ट्रीय एवं वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में जनक्रांति पार्टी के विलय को औपचारिक मान्यता दी.

 
 
Don't Miss