तस्वीरों में- राजपथ बना शक्तिपथ, झांकियों में विविधता के रंग

PHOTOS : राजपथ बना शक्तिपथ, झांकियों में विविधता के रंग

करीब 10 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तिरंगा फहराया. राष्ट्रगान की धुन के बीच 21 तोपों की सलामी के साथ परेड शुरू हुई. परेड से पहले सलामी मंच पर जम्मू कश्मीर में एक अभियान के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराने वाले भारतीय वायु सेना के गरुड कमांडो ज्योति प्रकाश निराला को मरणोपरांत शांतिकाल के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चव से सम्मानित किया गया. आंखों में गर्व का भाव लिये कमांडो निराला की पत्नी सुषमानंद और मां मालती देवी ने राष्ट्रपति से सम्मान ग्रहण किया. इस दौरान राष्ट्रपति भावुक दिखे.

 
 
Don't Miss