कसाब:मुंबई अटैक से फांसी तक

PHOTOS: कसाब 26/11 मुंबई अटैक से फांसी तक

मुंबई पर आतंकी हमले के दौरान एकमात्र जीवित पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल कसाब को, इस नरसंहार की चौथी बरसी से कुछ दिन पहले आज यहां अत्यंत गोपनीय अभियान में यरवदा केंद्रीय जेल में फांसी दे दी गई.महाराष्ट्र के गृह मंत्री आर आर पाटिल ने कसाब को फांसी दिए जाने के फौरन बाद मुंबई में बताया कि 25 वर्षीय कसाब को सुबह साढ़े सात बजे फांसी दे दी गई.पाकिस्तान सरकार को कसाब की फांसी के बारे में सूचित कर दिया गया था.राज्य के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि कसाब के पार्थिव शरीर को यरवदा जेल परिसर के अंदर ही दफना दिया गया..चार बरस पहले पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों ने देश की वाणिज्यिक राजधानी पर वहशियाना हमला कर 166 लोगों की जान ले ली थी.कसाब को फांसी के बाद मुंबई हमले की कानूनी प्रक्रिया समाप्त होने से इस नरसंहार से प्रभावित लोगों को राहत मिली है.

 
 
Don't Miss