पूरे देश में गणपति विसर्जन की धूम

 मुंबई समेत पूरे देश में गणपति विसर्जन की धूम

भारी सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक उत्साह के बीच मुंबई में आज भगवान गणपति के विसर्जन के लिए मानो पूरा मुंबई ही घर से निकल पड़ा हो. गणपति बप्पा की 11 दिन सेवा सुश्रुषा करने के बाद आज बुद्धि विधाता भगवान को विदा करने के लिए लोग उमड़ पड़े. गणपति बप्पा के साथ लोग नाचते गाते-झूमते और एक दूसरे पर गुलाल उड़ाते हुए ढोल तासे की धुन पर थिरकते हुए गंतव्य की ओर बढ़ते रहे. बड़ी मूर्तियों को समुद्र में विसर्जित करने के लिए रास्ते में कई घंटे लग जाते हैं लेकिन इसके बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी.

 
 
Don't Miss