देश में आज मनाई जा रही है बकरीद

देश में आज मनाई जा रही है बकरीद

कोरोना संकट के बीच पुरे देश में आज ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर लोगों ने मस्जिदों में नमाज पढ़ी और पशुओं की कुर्बानी दी। महामारी के संकट के बीच लोग मास्क लगाकर मस्जिद गए और सामाजिक दूरी का पालन किया। नमाज पढ़ने के बाद लोगों ने एक दूसरे से हाथ मिलाने और गले लगने से परहेज किया। फजर की नमाज पढ़ने के लिए पुरानी दिल्ली में जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली की जामा मस्जिद में नमाज अदा करने आए लोगों से मस्जिद प्रसाशन ने दुरी का ध्यान में रखकर नमाज अदा करने की अपील की। इसके साथ ही मस्जिद में तैनात पुलिस वालों ने थर्मल स्क्रीनिंग के बाद लोगों को मस्जिद में आने दिया।

 
 
Don't Miss