उत्तर भारत में गिरा पारा

PICS: उत्तर भारत में पारा गिरा, कोहरे के कारण 52 ट्रेनें रद्द

राष्ट्रीय राजधानी को छोड़कर उत्तर भारत में ठंड की स्थितियां जोर पकड़ती जा रही है. जम्मू कश्मीर के करगिल में तापमान सबसे कम माइनस 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं कोहरे के कारण 52 ट्रेनें रद्द कर दी गईं और 30 अन्य देरी से चलीं. मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में दिन में धूप खिली रही और अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक यानी 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री अधिक यानी 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

 
 
Don't Miss