- पहला पन्ना
- राष्ट्रीय
- Chandrayaan 3 Mission: चांद पर उतरेगा चंद्रयान-3, आज होंगे लैंडर-प्रोपल्शन मॉड्यूल अलग

चंद्रयान-3 मिशन आज अपने एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच गया है। चंद्रयान अब चांद के और करीब पहुंच चुका है। अब चंद्रयान के प्रोपल्शन मॉड्यूल और लैंडर अलग होने के लिए तैयार हैं। यह चंद्रयान के लिए बेहद नाजुक मौका है। लोगों के अंदर इसको लेकर बेसब्री बढ़ती जा रही है। बता दें आने वाली 23 तारीख को भारत का स्पेसक्राफ्ट चंद्रयान-3 चांद के साउथ पोल पर लैंड करेगा। धरती से चांद के सफर पर निकला चंद्रयान-3 के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है क्योंकि आज भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को लैंडर और रोवर से अलग करेगा, इसका मतलब है कि आज से प्रोपल्शन मॉड्यूल और लैंडर अपनी अलग-अलग यात्रा तय करेंगे।
Don't Miss