बिहार में बाढ़ से जनजीवन अस्तव्यस्त, 8 की हुई मौत

बिहार में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 8 लोगों की हुई मौत

बिहार और नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य में बाढ़ की स्थिति और बिगड़ रही है। राज्य की करीब सभी प्रमुख नदियां कई क्षेत्रों में लाल निशान के ऊपर बह रही हैं। सरकार द्वारा राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है, लेकिन लोगों की परेशानियां कम नहीं हो रही हैं। इस बीच कई क्षेत्रों में बाढ़ के कारण आवागमन प्रभावित हो गया है। जल संसाधन विभाग द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि कोसी का जलस्तर वीरपुर बैराज के पास सुबह छह बजे 1.82 लाख क्यूसेक था, जो आठ बजे 1.83 लाख क्यूसेक हो गया। इसी प्रकार गंडक नदी में भी जलस्तर बढ़ने की संभावना बना हुई है। गंडक का जलस्राव वाल्मीकिनगर बराज के पास सुबह छह बजे 2.18 लाख क्यूसेक था जो आठ बजे बढ़कर 2.36 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया।

 
 
Don't Miss