मेसी-हेमिल्टन ने साझा किया लॉरेस स्पोटर्समैन अवार्ड

लॉरेस पुरस्कार: मेसी और हैमिल्टन ने साझा किया लॉरेस स्पोटर्समैन अवार्ड

ब्रिटिश एफ-वन चालक लुईस हैमिल्टन और दुनिया के महान फुटबालरों में से एक लियोनेल मेस्सी को यहां लॉरेस खेल पुरस्कारों में संयुक्त रूप से साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। दोनों खिलाड़ियों को बराबर संख्या में वोट मिले। इन पुरस्कारों के 20 साल के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब ज्यूरी के सदस्य हैमिल्टन और मेस्सी में से एक विजेता को नहीं चुन सके। जिम्नास्टिक में नई इबारत लिखने वाली सिमोने बाइल्स को तीसरी बार साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का अवार्ड मिला है। क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को 2000 से 2020 तक के सर्वश्रेष्ठ लॉरेस खेल लम्हे के पुरस्कार के लिए चुना गया।

 
 
Don't Miss