कंगना ने मुंबई में खरीदा शानदार स्टूडियो

PICS: कंगना रनौत ने मुंबई में खरीदा शानदार स्टूडियो

बॉलीवुड की 'क्वीन' स्टार कंगना रनौत ने मुंबई के पाली हिल में एक शानदार स्टूडियो खरीदा है। कंगना रनौत उन स्टार्स में से एक हैं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनायी है। अब उन्होंने अपने फैन्स को एक और गुड न्यूज दी है। उन्होंने मुंबई के एक पॉश इलाके में पाली हिल में अपने लिए एक शानदार स्टूडियो खरीदा है। इसकी जानकारी कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने सोशल मीडिया पर दी है। रंगोली ने कंगना के एक नए स्टूडियो की तस्वीर अपने ट्विटर वॉल पर पोस्ट की है। इसके साथ उन्होंने कहा है, ‘‘यह मुंबई के प्राइम लोकेशन, पाली हिल में कंगना का स्टूडियो है। उन्होंने यह सपना 10 साल पहले देखा था और आज हम सब इसे देख रहे हैं। जब लोग अपनी ईमानदारी और सच्चाई से सबकुछ पा सकते हैं तो लोग छोटी-मोटी बंडलबाजी और बेईमानी क्यों करते हैं।

 
 
Don't Miss