बॉलीवुड में अब नारी शक्ति की बारी

PICS: बॉलीवुड में अब नारी शक्ति की बारी, 2019 के अगले भाग में रिलीज़ होंगी महिला केंद्रित फिल्में

साल 2019 के शुरुआती कुछ महीनों में हमें बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में देखने को मिलीं, जिसमें नायक का किरदार अहम था। जैसे कि 'गली बॉय', 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक', 'केसरी' और 'कबीर सिंह।' इन सभी ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया। अब बारी महिलाओं की है, क्योंकि साल के दूसरे भाग में ऐसी कई सारी फिल्में आने वाली हैं, जिनमें महिलाएं सशक्त रूप में नजर आएंगी। साल 2019 के अगले भाग में प्रियंका चोपड़ा जोनस, करीना कपूर खान, तब्बू, विद्या बालन, तापसी पन्नू और ऐसी ही कई अभिनेत्रियों का दबदबा देखने को मिलेगा। इस नारी शक्ति का आगाज अगस्त में रिलीज होने वाली फिल्म 'मिशन मंगल' से होगा। इसमें विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, नित्या मेनन और कीर्ति कुलहरि जैसी अभिनेत्रियां हैं। स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में साल 2013 के नवंबर में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के महत्वाकांक्षी परियोजना मार्स आर्बिटर मिशन के बारे में दिखाया जाएगा और इसे सफल बनाने में महिला वैज्ञानिकों की भागीदारी भी दिखाई जाएगी। कीर्ति ने कहा, "जब बात बुद्धि और योग्यता की आती है तो महिलाओं को अक्सर पीछे रखा जाता है। मेरा ऐसा मानना है कि इस फिल्म की रिलीज के बाद इस सोच में बदलाव आएगा।"

 
 
Don't Miss