फैशन मैगजीन पर छाईं प्रियंका चोपड़ा

हॉलीवुड की फैशन मैगजीन पर छाईं प्रियंका चोपड़ा, दिखीं कुछ इस अंदाज़ में

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में भी काफी नाम कमा रही हैं। वह अकसर चर्चा में बनी रहती हैं कभी अपने काम की वजह तो कभी अपने अलग अंदाज़ और लुक की वजह से। हाल ही में उनके जेठ जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी हुई उस दौरान 'देसी गर्ल' प्रियंका की काफी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। अब प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें अपलोड कीं हैं, जो एक जानी मानी फैशन मैगजीन एले यूके के लिए कराए गए एक फोटोशूट की हैं। इन तस्वीरों में वह बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं।

 
 
Don't Miss