• पहला पन्ना
  • फिल्म
  • Priyanka Chopra Birthday: प्रियंका चोपड़ा मना रही हैं अपना 41वां जन्मदिन, महज 18 साल में बन गईं थीं स्टार

Priyanka Chopra Birthday: प्रियंका चोपड़ा मना रही हैं अपना 41वां जन्मदिन, महज 18 साल में बन गईं थीं स्टार

Priyanka Chopra Birthday: महज 18 साल में बन गईं थीं स्टार

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपना जलवा बिखेर चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर फैंस समेत बॉलीवुड के कई स्टार्स उन्हें बधाइयां देते नजर आ रहे हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया हैं। महज 18 साल में ही मिस इंडिया का खिताब जीतकर प्रियंका स्टार बन गईं थीं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने 23 साल के करियर में अपनी मेहनत की दम पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने नाम का सिक्का चलवाया है। प्रियंका चोपड़ा ने अब तक 80 से ज्यादा फिल्मों और सीरीज में काम किया है। बॉलीवुड से अपने करियर की शुरुआत करने वाली प्रियंका इन दिनों हॉलीवुड सिनेमा में काफी एक्टिव हैं। लेकिन इस फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। आगे की स्लाइड में देखें प्रियंका चोपड़ा की कुछ फेमस मूवी...

 
 
Don't Miss