• पहला पन्ना
  • फिल्म
  • National Film Awards: आलियाऔर कृति बेस्ट एक्ट्रेस, अल्लु अर्जुन को मिला बेस्ट एक्टर का खिताब

National Film Awards: आलियाऔर कृति बेस्ट एक्ट्रेस, अल्लु अर्जुन को मिला बेस्ट एक्टर का खिताब

आलिया-कृति बेस्ट एक्ट्रेस, अल्लु अर्जुन बेस्ट एक्टर

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा गुरुवार 24 अगस्त की शाम को की गई। बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर साउथ इंडस्ट्री ने अवॉर्ड फंक्शन में अपना डंका बजाया। हिंदी फिल्म ‘रॉकेट्रीः द नंबी इफेक्ट' ने गुरूवार को 2021 के लिए सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता जबकि बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब बॉलीवुड की दो एक्ट्रेसेज ने अपने नाम किया। इसमें पहला नाम है कृति सेनन और दूसरा नाम है आलिया भट्ट। वहीं बेस्ट एक्टर का पुरस्कार अल्लू अर्जुन ने अपने नाम किया। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मराठी फिल्म ‘गोदावरी' के लिए निखिल महाजन को दिया गया। फिल्म निर्माता केतन मेहता ने राष्ट्रीय पुरस्कार‚ 2021 के लिए 11 सदस्यीय जूरी की अध्यक्षता की। पंकज त्रिपाठी को ‘मिमी' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार और पल्लवी जोशी को ‘द कश्मीर फाइल्स' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।

 
 
Don't Miss