मलाइका और अर्जुन ने बिताए न्यूयॉर्क में यादगार पल

मलाइका और अर्जुन ने न्यूयॉर्क में बिताए यादगार पल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने रिश्ते को खुलकर एक्सेप्ट किया है। यह सब तब हुआ जब दोनों न्यूयॉर्क में अर्जुन कपूर का बर्थडे ममाने गए थे। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को अब किसी का डर नहीं रहा, यह बात उनकी तस्वीरों से साफ हो गई है। दोनों ने न्यूयॉर्क में खूब मस्ती की और अपने फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करना भी नहीं भूले। इसमें खास बात यह रही कि अर्जुन और मलाइका ने एक दूसरे के साथ फोटो को भी शेयर किया। दोनों एक साथ काफी खुश नज़र आ रहे थे। हाल ही में दोनों सीरियस कपल गोल देते नजर आए। दोनों को हल्के हरे रंग के परिधानों में देखा गया। दोनों ने अपनी इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया जिसमें दोनों हरे रंग की आउटफिट और कैप पहने नजर आ रहे हैं। मलाइका ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह हरे रंग के टॉप और टोपी में नजर आ रहीं हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "न्यूयॉर्क में मैड हैटर..(मैड हैटर ने इसे खींचा है।)"

 
 
Don't Miss