जब विनोद खन्ना को पिता से मिली धमकी

जब विनोद खन्ना को पिता से मिली धमकी

वर्ष 1997 में अपने पुत्र अक्षय खन्ना को फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित करने के लिये विनोद खन्ना ने फिल्म 'हिमालय पुत्र' का निर्माण किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से नकार दी गयी। दर्शको की पसंद को ध्यान में रखते हुये विनोद खन्ना ने छोटे पर्दे की ओर भी रूख किया और महाराणा प्रताप और मेरे अपने जैसे धारावाहिकों में अपने अभिनय का जौहर दिखाया।। विनोद खन्ना ने अपने चार दशक लंबे सिने करियर में लगभग 150 फिल्मों में अभिनय किया। अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाले विनोद खन्ना 27 अप्रैल 2017 को अलविदा कह गये। (वार्ता)

 
 
Don't Miss