मुंबई रिसेप्शन:रॉयल लुक में दीपिका-रणवीर, देखें तस्वीरें...

PICS: मुंबई रिसेप्शन में दिखा दीपिका-रणवीर का रॉयल लुक, देखें तस्वीरें...

नवविवाहित जोड़े दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बेंगलुरू के बाद बुधवार को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी दी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उन्हें शादी की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर दीपिका ने ऑर्नेट व्हाइट डिजाइनर कॉस्ट्यूम पहना हुआ था। रणवीर का कॉस्टूयम भी इसी रंग का था। इसमें दोनों रॉयल लग रहे थे। इस दौरान दोनों के माता-पिता भी मौजूद थे। यह जोड़ा लगभग पांच घंटे तक खड़ा रहा और पार्टी में आने वालों अतिथियों का आभार जताता रहा। पार्टी में लगभग 1,200 मेहमान पहुंचे थे, जिसमें रणवीर का परिवार और मीडियाकर्मी भी थे। दीपिका और रणवीर बुधवार रात लगभग 8.30 बजे हयात होटल पहुंचे।

 
 
Don't Miss