इन बॉलीवुड हसीनाओं का विदेशी छोरों पर आया दिल

इन बॉलीवुड हसीनाओं का विदेशी छोरों पर आया दिल

बॉलीवुड सुंदिरयां और विदेशी छोरों के बीच रोमांस, फिर शादी का सिलसिला कोई नई बात नहीं है। देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी अमेरिकन सिंगर निक जोनास से शादी कर इस लिस्ट में शामिल हो गयी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने निक के साथ शादी कर यह साबित कर दिया है कि प्यार कभी भी और किसी से भी हो सकता है। प्रियंका और निक की मुलाक़ात 2017 में हुई थी, इसके बाद दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ने लगीं। प्रियंका इसके बाद निक के कजिन की शादी में भी पहुंची थीं। एक दिसम्बर को क्रिश्चियन वेडिंग के बाद दो दिसम्बर को प्रियंका चोपड़ा और निक की शादी भारतीय पंजाबी रीति-रिवाज़ के साथ सम्पन्न हुई। जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में प्रियंका की यह शादी शाही अंदाज में हुई।

 
 
Don't Miss