- पहला पन्ना
- फिल्म
- पहले एंटी हीरो थे अशोक कुमार

इसके बाद 1967 मे प्रदर्शित फिल्म ज्वैलथीफ में उनके अभिनय का नया रूप दर्शकों को देखने को मिला. इस फिल्म में वह अपने सिने कैरियर मे पहली खलनायक की भूमिका में दिखाई दिये. इस फिल्म के जरिये भी उन्होंने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. 1984 मे दूरदर्शन के इतिहास के पहले शोप आपेरा हमलोग में वह सीरियल के सूत्रधार की भूमिका मे दिखाई दिये और छोटे पर्दे पर भी उन्होंने दर्शको का भरपूर मनोरंजन किया. दूरदर्शन के लिये ही अशोक कुमार ने भीमभवानी, बहादुर शाह जफर और उजाले की ओर जैसे सीरियल में भी अपने अभिनय का जौहर दिखाया. अशोक कुमार को मिले सम्मान की चर्चा की जाये तो वह दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किये गये है.1988 मे हिन्दी सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के अवार्ड से भी अशोक कुमार सम्मानित किये गये. लगभग छह दशक तक अपने बेमिसाल अभिनय से दर्शकों के दिल पर राज करने वाले अशोक कुमार 10 दिसंबर 2001 को सदा के लिये अलविदा कह गये.