बोल्ड गर्ल बिपाशा बसु आज हुई 41 वर्ष की

बॉलीवुड की बोल्ड गर्ल बिपाशा बसु आज हुई 41 की

बॉलीवुड में विपाशा ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म अजनबी से की। इस फिल्म में विपाशा के अपोजिट अक्षय कुमार थे। फिल्म में विपाशा का किरदार ग्रे शेड्स लिये हुये था। बावजूद इसके विपाशा ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस फिल्म के लिये विपाशा को फिल्म फेयर की ओर से डेब्यू पुरस्कार भी दिया गया। वर्ष 2002 में विपाशा को विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म राज में काम करने का अवसर मिला। थ्रिलर से भरपूर राज भी दर्शको को बेहद पसंद आयी साथ हीं विपाशा अपने दमदार अभिनय के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेी के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिये नामांकित की गयी।

 
 
Don't Miss