B'day Special: प्रियंका चोपड़ा मना रहीं 38वा जन्मदिन

B

वर्ष 2006 प्रियंका चोपड़ा के सिने कैरियर के लिये अहम वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष उनकी फिल्म‘डॉन’प्रदर्शित हुयी। सत्तर के दशक में बनी सुपरहिट फिल्म‘डॉन’के इस रिमेक में प्रिंयका चोपड़ा ने जीनत अमान वाली भूमिका निभाई। इसी वर्ष उनकी ‘क्रिश’ जैसी सुपरहिट फिल्म भी प्रदर्शित हुयी जिसमें उन्होंने ऋतिक रौशन की प्रेयसी की भूमिका निभाई । वर्ष 2008 में प्रियंका चोपड़ा की एक और अहम फिल्म ‘फैशन’ प्रदर्शित हुयी ।फैशन की दुनिया को दर्शको से रूबरू कराती मधुर भंडारकर निर्देशित इस फिल्म में प्रिंयका चोपड़ा एक उभरती मॉडल की भूमिका में दिखाई दी। फिल्म में अपने सशक्त अभिनय से उन्होंने दर्शको का दिल जीत लिया और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार के साथ ही फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित की गयी।

 
 
Don't Miss