B'day Special: प्रियंका चोपड़ा मना रहीं 38वा जन्मदिन

B

बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में शुमार की जाती है जिन्होंने अभिनेत्रियों के महज शोपीस के तौर पर इस्तेमाल किये जाने की परंपरागत सोच को न सिर्फ बदला बल्कि बॉलीवुड को अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी विशेष पहचान दिलाई।18 जुलाई 1982 को झारखंड के जमशेदपुर में जन्मी प्रियंका चोपड़ा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बरेली से पूरी की। बाद में उन्होंने लखनऊ और मुंबई से आगे की पढ़ाई पूरी की। इस बीच उनका रूझान मॉडलिंग की ओर हो गया और वह मॉडल के रूप में काम करने लगीं। वर्ष 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और दूसरे स्थान पर रहने से उन्हें मिस इंडिया वर्ल्ड के खिताब से नवाजा गया। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में प्रियंका ने भारतीय सुंदरता का परचम पूरी दुनिया में लहराते हुये खिताब जीता।

 
 
Don't Miss