सोनाक्षी ने B'day पर दी Late Night पार्टी

PICS: सोनाक्षी ने Birthday पर दोस्तों को दी Late Night पार्टी

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (2 june) को अपना 27वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. ऐसे में सोनाक्षी ने अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी रात से ही शुरू कर दी थी. दरअसल, सोनाक्षी ने बीती रात मुंबई के बांद्रा स्थित ऑलिव बार एंड किचन में अपने खास दोस्तों के साथ कुछ बॉलीवुड सेलेब्स को पार्टी दी. उनकी पार्टी में बॉलीवुड के उभरते स्टार अर्जुन कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा शामिल हुए. सोनाक्षी इस मौके पर ब्लैक आउटफिट में नजर आईं. बॉलीवुड के प्रमुख अभिनेता और नेता शत्रुघन सिन्हा और पूनम सिन्हा के तीन बच्चों में सबसे छोटी बेटी सोनाक्षी है. सोनाक्षी के अलावा दो जुड़वां बेटे लव सिन्हा और कुश सिन्हा हैं. सोनाक्षी ने शुरूआती पढ़ाई मुंबई में आर्य विद्या मंदिर से हासिल कर श्रीमती नाथीबाई दामोदर ठाक्रेसे महिला विश्वविद्यालय, मुंबई से फैशन डिजाइनिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की. बतौर कस्ट्यूम डिजाइनर सिन्हा ने 2005 में मेरा दिल लेके देखो जैसी फिल्मों के लिए वस्त्र डिजाइन किए हैं. बाद में लक्मे फैशन वीक 2009 और लक्मे फैशन वीक 2008 में रैंप पर भी चली.

 
 
Don't Miss