• पहला पन्ना
  • फिल्म
  • प्रियंका, निक के रिसेप्शन में सलमान, कैटरीना सहित सितारों का जमावड़ा

प्रियंका, निक के रिसेप्शन में सलमान, कैटरीना सहित सितारों का जमावड़ा

PICS: प्रियंका, निक के रिसेप्शन में सलमान, कैटरीना सहित सितारों का जमावड़ा

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने गुरुवार को मुंबई में तीसरा वेडिंग रिसेप्शन दिया। ताज लैंड्स एंड होटल में हुए इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। इस दौरान प्रियंका ने सफेद रंग का आउटफिट पहना हुआ था और निक जोनस सूट, बूट में काफी फब रहे थे। पार्टी में प्रियंका चोपड़ा कुछ खास अंदाज़ में नज़र आईं। हमेशा की तरह प्रियंका ने अपने लुक से सबका दिल जीत लिया। प्रियंका आधुनिकता के साथ-साथ ट्रेडिशन का भी पूरा ध्यान रखती हैं, जो आप उनकी तस्वीरों में देख सकते हैं। इस खास मौके पर निक और प्रियंका की जोड़ी एक साथ बेहद खूबसूरत लग रही थी। निक और प्रियंका ने 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में ईसाई और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी। शादी के बाद 4 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में भी प्रियंका अपनी शादी का रिसेप्शन दे चुकी हैं। 19 दिसंबर को भी प्रियंका ने अपने रिश्तेदारों और मीडिया के साथियों के लिए पार्टी रखी थी और अब 20 दिसंबर गुरुवार को उन्होंने बॉलीवुड साथियों को भी पार्टी दी। बहरहाल, एक दूसरे की आंखों में आंखें डालते प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की इन तस्वीरों से आप समझ सकते हैं कि दोनों एक दूसरे से कितनी मोहब्बत करते हैं!

 
 
Don't Miss