काशीबाई की भूमिका चुनौतीपूर्ण : प्रियंका चोपड़ा

काशीबाई की भूमिका चुनौतीपूर्ण : प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देशी गर्ल और जानीमानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म बाजीराव मस्तानी में काशीबाई की भूमिका चुनौतीपूर्ण है. प्रियंका चोपड़ा इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी में काम कर रही है. फिल्म में प्रियंका मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई की भूमिका निभाएंगी. प्रियंका का कहना है कि कहानी में काशीबाई एक दुखी किरदार है और इस वजह से यह चुनौतीपूर्ण हो गई. उन्होंने कहा कि फिल्म में पहली पत्नी के रूप में उनकी भूमिका बहुत भावुक एवं चोट पहुंचाने वाली है. प्रियंका ने कहा, मेरा ऐसे जज्बातों से सामना नहीं हुआ है. मुझे उन जज्बातों को महसूस करने के लिए एक रास्ता निकालने की जरूरत थी. उस जमाने में महिलाएं उतना नहीं बोला करती थीं, तो भाव-भंगिमाओं से ही ज्यादा काम चलता था. मैं मुखर नहीं हूं. मेरी एक मार्मिक भूमिका है, जिसमें काशीबाई एक दुखी जीव हैं. उल्लेखनीय है कि बाजीराव मस्तानी में प्रियंका चोपड़ा के अलावा रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की भी अहम भूमिका है.

 
 
Don't Miss