दिल्ली के पलूशन से प्रियंका, फरहान परेशान

PICS: दिल्ली के पलूशन से परेशान प्रियंका, फरहान ने पहना मास्क

फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग के सिलसिले में दिल्ली आए अभिनेता फरहान अख्तर और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मास्क पहनकर शहर के प्रदूषण से मुकाबला कर रहे हैं। फरहान ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें दोनों कलाकार एंटी-पॉल्यूशन (प्रदूषण-रोधी) मास्क पहने देखे जा सकते हैं। फरहान ने लिखा, "दिल्ली की हवा में अपनी भावनाओं को छिपा रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा, आपका पोज तो एकदम सही है।" अभिनेता ने संदेश का अंत टिक मार्क इमोजी के साथ किया। तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका ने कहा, "अरे दिल्ली..तुम्हें क्या हो गया है?"

 
 
Don't Miss