रेड लहंगे में कियारा ने रैंप पर बिखेरा जलवा

PICS: रेड लहंगे में कियारा ने रैंप पर बिखेरा जलवा

इंडिया कॉचर वीक (आईसीडब्ल्यू) 2019 में अभिनेत्री कियारा आडवाणी लाल रंग के क्विंटल ब्राइडल लहंगे में एक अलग अंदाज में नजर आईं। ऐस डिजाइनर अमित अग्रवाल ने 'लुमेन' नामक अपने संग्रह के साथ शो के 12वें संस्करण की सोमवार को शुरुआत की, जिसमें कियारा डिजाइनर अमित के लिए शोस्टॉपर के रूप में रैंप वॉक करती नजर आईं। रैंप पर अभिनेत्री का स्वागत जोर-शोर के साथ किया गया। स्लकी हेयर और सटल मेकअप के साथ उन्होंने अपने लुक को बहुत ही जरूरी कंट्रास्ट देने के लिए हरे रंग का स्टेटमेंट नेकलेस पहना था। अपने पहनावे के बारे में बात करते हुए कियारा ने कहा, "अमित के काम बेहतरीन हैं। मुझे ड्रेस का काम बेहद पसंद आया।"

 
 
Don't Miss