दिव्यांका 8 जुलाई को बनेंगी विवेक की दुल्हन

PICS: दिव्यांका त्रिपाठी बनेंगी विवेक की दुल्हन, 8 जुलाई को भोपाल में रचाएंगी शादी

अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और ‘ये है मोहब्बतें’ धारावाहिक के उनके सहकलाकार विवेक दहिया आठ जुलाई को भोपाल में शादी करेंगे. दोनों इस लोकप्रिय टीवी धारावाहिक के सेट पर मिले थे और कुछ महीने पहले उनकी सगाई हुई थी. दिव्यांका और विवेक दोनों की उम्र 31 साल है. उनका विवाह समारोह चार दिन का होगा. विवेक ने एक बयान में कहा, ‘‘बारात संगीत के लिए सात जुलाई को भोपाल पहुंचेंगे और आठ जुलाई को शादी होगी. इसके बाद हम चंडीगढ़ जाएंगे जहां दस जुलाई को रिसेप्शन होगा.’’ दोनों मुंबई में भी रिसेप्शन के आयोजन की योजना बना रहे हैं.

 
 
Don't Miss