खुशी कपूर के बॉलीवुड डेब्यू पर क्या बोले बोनी कपूर?

खुशी कपूर के बॉलीवुड डेब्यू पर क्या बोले बोनी कपूर?

बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार बोनी कपूर का कहना है कि उनकी छोटी बेटी खुशी कपूर भी फिल्मों मे काम करना चाहती हैं। बोनी कपूर और श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर ने पिछले साल फिल्म धड़क से बॉलीवुड डेब्यू किया था। कहा जा रहा है कि बहुत जल्द बोनी की दूसरी बेटी खुशी कपूर भी बॉलीवुड में कदम रखेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘खुशी को पहले एक मॉडल बनना था और वे मॉडलिंग करना चाहती थीं। लेकिन अब वह एक अभिनेत्री बनना चाहती है। ऐसा करने के पीछे एक कारण था कि मॉडलिंग इंडस्ट्री बहुत ही अस्थाई है। जिसके कारण उन्होंने यह निर्णय लिया कि वे अभिनेत्री बनेंगी।’’

 
 
Don't Miss