तैमूर की तस्वीरें खींचने पर पपराजी को करीना ने दी ये सीख...

PICS: पपराजी ने बेटे तैमूर की ली तस्वीर तो मम्मी करीना ने दी ये सीख...

अभिनेत्री करीना कपूर खान ने कहा है कि वह कभी भी पपराजी को अपने बेटे तैमूर अली खान की तस्वीरें खींचने से मना नहीं करती हैं लेकिन मीडिया को थोड़ा जिम्मेदार तरीके से व्यवहार करना चाहिए क्योंकि इस तरह की छानबीन कभी-कभी ज्यादा हो जाती है। अभिनेत्री ने कहा कि वह और उनके पति सैफ अली खान दोनों पपराजी को तस्वीरें खींचने से मना करने में विश्वास नहीं करते हैं। अभिनेत्री से जब यह पूछा गया कि वह तैमूर की लोकप्रियता के बारे में क्या सोचती हैं तो उन्होंने कहा, ‘‘हम एक अच्छे माता-पिता हैं। हम कभी संकोची नहीं रहे, हमने कभी तैमूर का चेहरा नहीं छुपाया। हॉलीवुड में स्टार अपने बच्चों की तस्वीरें प्रकाशित करने की अनुमति नहीं देते हैं। लेकिन मैंने और सैफ ने आधुनिक तरीका अपनाया। हमने ऐसा नहीं किया।’’

 
 
Don't Miss