PICS: कोंकणी रीति-रिवाज से बाजीराव की हुई मस्तानी

PICS: इटली के लेक कोमो में रणवीर संग दीपिका की हुई कोंकणी रीति-रिवाज से शादी

बॉलीवुड के कलाकार रणवीर सिंह बुधवार को आखिरकार अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ विवाह के बंधन में बंध गये। इटली के लेक कोमो में कोंकणी रीति-रिवाज से हुई शादी के बाद बुधवार से दोनों आधिकारिक रूप से पति-पत्नी बन गए। दीपिका दक्षिण भारतीय हैं इसलिए दोनों ने कोंकणी रीति रिवाज से शादी की रस्में पूरी की है। खास बात यह है कि दोनों के पूरे परिवार के सदस्य विवाह के समय मौजूद थे। रणवीर सिंह के पारिवारिक रीति रिवाज से शादी 15 नवंबर को संपन्न होगी। शादी के बाद अब रणवीर और दीपिका अपने मेहमानों के लिए खास दावत का आयोजन कर रहे हैं। दीपिका रणवीर की शादी के सम्पन्न होते ही सबसे पहले बॉलीवुड सेलेब्रिटी की तरफ से करण जौहर ने बधाई दी है। दोनों के करीबी रहे करण ने ट्विटर पर बधाई देते हुए कहा कोई दोनों की नजर उतार लो, क्या खूबसूरत और गॉर्जियस कपल हैं। दोनों को जिंदगी भर खुशी मिले और उन्हें बहुत सारा प्यार।

 
 
Don't Miss